पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • अच्छी खबरें: इंजीनियरिंग की फीस आधी, बस्ते से किताबों का बोझ कम करने की पहल

अच्छी खबरें: इंजीनियरिंग की फीस आधी, बस्ते से किताबों का बोझ कम करने की पहल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर/भिलाई/बालोद। युवाओं और बच्चों के लिए एक साथ दो अच्छी खबरें आईं हैं। राज्य में इंजीनियरिंग की परीक्षा फीस घटाकर आधी कर दी गई है। इसी तरह बालोद जिले के 10 प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को अब रोज-रोज किताबें लाने-ले जाने के झंझट से मुक्त कर दिया गया है। यह पायलट प्रोजेक्ट है। सफल होने पर पूरे जिले में लागू किया जाएगा।
मई-जून से फीस आधी
राज्यभर में इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा की परीक्षा फीस आधी कर दी गई है। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने क्षमता विकास योजना के तहत डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं की फीस कम करने का आदेश जारी कर दिया है। सीएसवीटीयू के रजिस्ट्रार जीआर साहू के मुताबिक यह व्यवस्था मई-जून से 80 इंजीनियरिंग, नर्सिंग, आर्किटेक्चर कॉलेजों में लागू होगा। अन्य शुल्क जस के तस रहेंगे।
नियमित कोर्स की फीस
कोर्समौजूदा फीसनई फीस
BE925462
MBA735367
MCA575287
ME M Tech685347
पूरक कोर्स की फीस
कोर्समौजूदा फीसनई फीस
BE545272
Three Subject905452
SC/ST395197
MBA400200
ME M Tech400200
इनको भी फायदा
विषयअभी की फीसनई फीस होगी
आर्किटेक्टर95075
नर्सिंग1970985
(सभी रकम रुपयों में)
आगे की स्लाइड पर पढ़ें: बच्चों को 2 सेट किताबें, एक स्कूल में रहेगा, दूसरा घर में