पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • एक विषय के बाद अगले दिन दूसरी परीक्षा, विवि ने बदली चार परीक्षाओं की तारीख

एक विषय के बाद अगले दिन दूसरी परीक्षा, विवि ने बदली चार परीक्षाओं की तारीख

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी को लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी थी। इसकी मुख्य वजह एक विषय के बाद अगले ही दिन दूसरी परीक्षा का होना था। विद्यार्थियों की मांग के बाद रविवि ने चार पर्चों की तारीख बदल दी है।
बीएससी फाइनल इयर का 28 मार्च को होने वाला गणित का पर्चा अब 16 अप्रैल को होगा। इसी तरह 2 अप्रैल को इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री का तीसरा पेपर अब 20 अप्रैल को होगा। इन दोनों विषयों के अगले ही दिन फिजिक्स और केमिस्ट्री की परीक्षा थी।

इसी तरह बीएससी भाग-1,2 व 3 के तहत 26 अप्रैल को बायोकेमिस्ट्री प्रथम का पर्चा होना था, अब यह 2 मई को होगा। 29 अप्रैल को होने वाले बायोकेमिस्ट्री द्वितीय का पर्चा अब 5 मई को होगा। बीएससी अंतिम के विद्यार्थियों ने कुछ दिन पहले ही विवि को ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने समय-सारणी में संशोधन करने की मांग की है।
गौरतलब है कि रविवि की स्नातक परीक्षाएं 10 मार्च से, स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं परीक्षाएं 13 मई तक चलेंगी। विवि परीक्षा की तैयारियों में है। प्रवेश पत्र फरवरी के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है।
खबरें और भी हैं...