रायपुर। रायपुर रेंज आईजी जीपी सिंह बुधवार सुबह सिविल लाइन में निर्माणाधीन कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ रायपुर एसपी बीएन मीणा और आर आई गुरजीत सिंह थे। इसके अलावा निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग के अफसर मौजूद थे।
तीन महीने में होगा हैण्डओवर
आईजी ने पूरे बिल्डिंग का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आईजी ने निर्माण को लेकर आवश्यक सुझाव दिए है। इसके अलावा फर्नीचर से लेकर कई तरह की चीजों को लेकर चर्चा की। कहा जा रहा है कि तीन माह के अंदर बिल्डिंग तैयार कर लोक निर्माण विभाग पुलिस को हैंड ओवर कर देगी। बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन का काम पूरा हो गया है, जल्द ही व्हाइट वॉश और फर्नीचर लगाने का काम शुरू होगा।
थर्ड फ्लोर पर होगा कंट्रोल रूम
बिल्डिंग के पहले माले में एएसपी क्राइम का ऑफिस होगा। आफिस से लगा एक मीटिंग रूम होगा। इसके अलावा साइबर सेल के लिए भी अलग से कमरा होगा। उसके अलावा दूसरे माले में एएसपी सिटी का ऑफिस होगा। उनके लिए भी अलग से मीटिंग रूम तैयार किया जाएगा। तीसरी मंजिल पर कंट्रोल रूम होगा। इसके अलावा एक बड़ा मीटिंग हॉल बनाया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित photos