घर के बाहर खेल रही ११ साल की मासूम बच्ची गायब
रायपुर। राजधानी के उरला से मंगलवार दोपहर से घर के बाहर खेल रही ११ साल की मासूम बच्ची गायब है। घर वालों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है। उरला पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम तलाश में जुटी है। पुलिस अफसरों ने बताया कि उरला में रहने वाली ११ साल की मोहनी धृतलहरे दोपहर से गायब है। वह उरला के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास तलाश की। मोहल्ले में भी तलाशी ली गई। उसके सहेलियों से संपर्क किया किया। लेकिन किसी ने भी बच्ची की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड का जांच किया, लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली।