पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • अजीत जोगी का नेता प्रतिपक्ष पर निशाना सिंहदेव का कानून का ज्ञान नहीं

अजीत जोगी का नेता प्रतिपक्ष पर निशाना-सिंहदेव का कानून का ज्ञान नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर/बिलासपुर. पूर्व सीएम अजीत जोगी ने आज सीधे तौर पर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कानून का ज्ञान ही नहीं है। गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे जोगी मीडिया से बातचीत के दौरान सिंहदेव के उस दावे का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑडियो टेप की जांच रिपोर्ट आ गई है और उसमें जिनकी आवाज है, वह असली है।
'ऐसे ही नहीं होती जांच'
जोगी ने सिंहदेव का नाम लिए बिना कहा कि जांच ऐसे ही नहीं होती बल्कि उसमें कई प्रक्रियाओं को फॉलो करना होता है। उन्होंने कहा कि टेप में जिन छह लोगों की आवाज है उनके सैंपल भी नहीं लिए गए हैं और इसके बिना जांच रिपोर्ट नहीं आ सकती।
पूर्व सीएम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पलायन, आउटसोर्सिंग और अन्य मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने के बजाय संगठन के लोग उन्हें टारगेट करने में अपनी ऊर्जा नष्ट कर रहे हैं।

सिंहदेव का दावा
नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के दावे के मुताबिक बेंगलुरु की ट्रूथ लैब ने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट में बताया है कि टेप में जिनकी आवाज है, वह असली है और इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। सिंहदेव ने कहा कि लैब ने रिकॉर्डिंग की छह प्रकार की जांच के बाद सभी आवाजों को बिलकुल स्पष्ट, वास्तविक व असली बताया है।
गौरतलब है कि अजीत जोगी और अमित जोगी ने पार्टी हाईकमान से आग्रह किया था कि प्रदेश कांग्रेस ने आवाज की जांच कराए बिना ही उनके खिलाफ कार्रवाई की है।