पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. सीएम डॉ रमन सिंह (भाजपा) और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह शनिवार को रायपुर में एक मंच पर दिखेंगे। मौका होगा राजपूत समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन का। 13 फरवरी को शाम चार बजे से रविशंकर युनिवर्सिटी के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
पार्टी नहीं, जाति दिखेगी
अधिवेशन में पार्टी पॉलिटिक्स पर जातीय राजनीति का साफ असर देखा जा सकेगा। आयोजकों के मुताबिक इस में प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव (कांग्रेस), राजनांदगांव के सांसद व सीएम रमन के बेटे अभिषेक सिंह (भाजपा), राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव (भाजपा) भी शामिल होंगे।
‘राजपूतों को एक मंच पर लाएंगे’
ऑल इंडिया क्षत्रिय फेडरेशन के शशि सिंह ने बताया कि अधिवेशन का मकसद राजपूतों को एक मंच पर लाना है और इसमें शामिल होने देश भर से लोग रायपुर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर समाज का हित होना चाहिए इसलिए सभी दलों से जुड़े लोगों को बुलाया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.