पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमसीआई आ रही राजनांदगांव, तीन डॉक्टरों का तबादला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की टीम जल्द ही राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के लिए आने वाली है। इसे देखते हुए नेहरू मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों को वहां भेजा गया है। इनमें एक नियमित व दो संविदा डॉक्टर हैं। इसके पहले चार डॉक्टरों को भी राजनांदगांव भेजा गया था, लेकिन दो ने अब तक ज्वाइन नहीं किया है।

मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में तृतीय बैच को मान्यता देने के पहले निरीक्षण के लिए एमसीआई की टीम इस माह में कभी भी आ सकती है। वहां फैकल्टी व सीनियर रेसीडेंट डॉक्टरों की 20 फीसदी से ज्यादा कमी है। माइक्रो बायोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निकिता शेरवानी, मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रफुल्ल दावले व टीबी एंड चेस्ट विभाग के सीनियर रेसीडेंट डॉ. रंजन पटेल का तबादला राजनांदगांव किया गया है। इनमें डॉ. दावले व डॉ. पटेल संविदा में काम कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार एमसीआई के निरीक्षण के बाद इन डॉक्टरों की वापसी हो जाएगी। इसके पहले पीडियाट्रिक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र कुर्रे व मेडिसिन के डॉ. नवीन तिर्की का तबादला राजनांदगांव किया गया था। दोनों डॉक्टरों को एकतरफा रिलीव भी कर दिया गया है, लेकिन उन्होंने अभी ज्वाइन नहीं किया है। दोनों डॉक्टर तबादला नहीं रूकने के कारण इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं। हालांकि ऐसा करना आसान नहीं होगा।
खबरें और भी हैं...