पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में पूजा पाठ के बाद ओपीडी शुरू

जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में पूजा पाठ के बाद ओपीडी शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। पंडरी स्थित जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में पूजा-पाठ के बाद ओपीडी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. केआर सोनवानी, सिविल सर्जन डॉ. बीके दास, नोडल अधिकारी डॉ. आरके चंद्रवंशी ने बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी स्टाफ का हेल्थ चेकअप किया गया।

जिला अस्पताल वर्तमान में पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में संचालित हो रहा है। यहां इसे तीन साल हो गया है। अब पंडरी में नई बिल्डिंग बनकर तैयार है। पहले चरण में मेडिसिन, आर्थो, नेत्र व सर्जरी की ओपीडी शुरू की गई है। बाकी विभाग की ओपीडी बारी-बारी से शुरू की जाएगी। सीएमओ डॉ. सोनवानी ने बताया कि १२ करोड़ की लागत से बिल्डिंग बनकर तैयार है। बिजली की व्यवस्था भी हो गई है। फर्नीचर लगा दिए गए हैं। अब ओपीडी शुरू कर मरीजों को राहत दी जाएगी।
खबरें और भी हैं...