पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • रिफर्ड बैच वाले परीक्षा दे पाएंगे या नहीं, बैठक बेनतीजा

रिफर्ड बैच वाले परीक्षा दे पाएंगे या नहीं, बैठक बेनतीजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। एमबीबीएस के रिफर्ड बैच वाले 28 फरवरी से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा में शामिल हो पाएंगे अथवा नहीं, इस पर हुई बैठक बेनतीजा रही। आयुष विवि में हुई बैठक में कुलसचिव डॉ. केएल तिवारी के अलावा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के डीन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

एमबीबीएस में पास नहीं होने वालों की संख्या 150 के आसपास है। इन्हें आगामी परीक्षा में बैठना है, लेकिन आयुष विवि के अड़ंगा के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। इस पर डीएमई कार्यालय के अधिकारियों समेत सभी डीन विरोध जता चुके हैं। इसके बावजूद इन छात्रों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। आयुष विवि के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...