पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • क्षत्रिय फेडरेशन का सम्मेलन आज, सीएम मुख्य अतिथि, दिग्विजय भी लेंगे हिस्सा

क्षत्रिय फेडरेशन का सम्मेलन आज, सीएम मुख्य अतिथि, दिग्विजय भी लेंगे हिस्सा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का रायपुर दौरा टल गया है। वे यहां आज यहां पं. रविशंकर शुक्ल युनिवर्सिटी सभागार में आयोजित क्षत्रिय फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम रमन सिंह होंगे। इनके अलावा अलग-अलग दलों के कई नेता पहुंचने वाले हैं।
180 सदस्य होंगे शामिल
क्षत्रिय फेडरेशन के सम्मेलन में देशभर से फेडरेशन के करीब 180 सदस्य शामिल होंगे। फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय सिंह भदौरिया और संगठन सचिव शशि सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज के लोगों को दी जा रही सुविधाओं और सहूलियतों की जानकारी देना है। कार्यक्रम के दौरान समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी होगा।
दौरा टलने से निराश कांग्रेसी
चर्चित अंतागढ़ टेप कांड सामने आने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे कांग्रेस महासचिव का दौरा टलने से स्थानीय कांग्रेसी नेताओं में निराशा है। कयास लगाए जा रहे थे कि कई स्थानीय नेताओं ने दिग्विजय से मुलाकात कर मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए तैयारी कर ली थी।
खबरें और भी हैं...