बाजार गए बीएसएफ जवान को नक्सलियों ने मारी गोली, घायल
रायपुर. नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में आज सुबह हुए नक्सली हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। पखांजूर थाना क्षेत्र के संगम गांव स्थित बाजार में नक्सलियों ने जवान को घेरकर गोली मार दी थी। गंभीर अवस्था में उसे रायपुर के रामकृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। शहीद हरिकेश बीएसएफ की 187वीं बटालियन का जवान था और पखांजूर में उसकी पोस्टिंग थी।