रायपुर. घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में महाराष्ट्र की सीमा के पास शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन माओवादियों को मार गिराया है। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है।
सर्चिंग पर निकली थी टीम
बस्तर रेंज के आईजी एसआरपी कल्लूरी ने बताया कि फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के सेंड्रा गांव में मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं और इलाके में सर्चिंग अब भी जारी है।
कल्लूरी ने बताया कि नक्सली गतिविधियों की गुप्त सूचना पर बीजापुर के एडिशनल एसपी इंदिरा कल्याण इलेसिला के नेतृत्व में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रेजिस्टेंस ग्रुप) की टीम इलाके में सर्चिंग के लिए निकली थी, तभी 9 बजे के करीब मुठभेड़ शुरू हो गई।
पांच हथियार बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से पांच हथियार भी बरामद किए हैं जिनमें एक 303 राइफल और चार भरमार बंदूकें शामिल हैं।