पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • मेहंदी के रंग भी नहीं छूटे, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

मेहंदी के रंग भी नहीं छूटे, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर।
उसकी हाथ में रची मेहंदी के रंग नहीं छूटे हैं, कलाई पर सजी लाल रंग की चूड़ियां, सिंदूर से भरी मांग और लाल रंग का लिबास। पूरी नई नवेली दुल्हन। लेकिन न जाने क्या कारण है कि उसने पुरी से शिर्डी जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी मामले की छानबीन कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाने की वजह से शव को डॉ. अंबेडकर अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया गया है।
जीआरपी प्रभारी एलएस राजपूत ने बताया कि दोपहर १.५० बजे वेस्ट केबिन के सामने से जैसे ही पुरी-शिर्डी एक्सप्रेस गुजरी युवती उसके सामने कूद गई। पल भर में ही उसके शरीर के तीन हिस्से हो गए। मामले की जानकारी ट्रेन के ड्राइवर ने जीआरपी को दी। पुलिस का अनुमान है कि युवती २२ से २५ साल की है। उसके हाथ की मेहंदी और पहने कपड़ों से वह नई नवेली दुल्हन लग रही है। वह अपने हाथ में ५४० रुपए रखी हुई थी। इसके अलावा उसके पास से चाबी का एक गुच्छा भी मिला है। गले में पतले सोने की चेन, पैर में चांदी के पायल, काले रंग की चप्पल और लाल रंग का सलवार पहने हुए थी। उसका रंग गोरा है और हाइट पांच-सवा पांच फीट की है। जीआरपी को उसके परिजनों का इंतजार है।
खबरें और भी हैं...