बीएससी व एमएससी डायलिसिस कोर्स में सभी पास
रायपुर। आयुष विवि ने बीएससी डायलिसिस टेक्नालॉजी व एमएससी रीनल साइंस एंड डायलिसिस टेक्नालॉजी प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित कर दिया है। दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा पिछले साल दिसंबर में हुई थी।
विवि के अधिकारियों ने बताया कि बीएससी डायलिसिस टेक्नालॉजी में नौ छात्र शामिल हुए। इनमें सभी पास हो गए। इसी तरह एमएससी रीनल साइंस एंड डायलिसिस टेक्नालॉजी में पांच छात्र बैठे थे। सभी अच्छे अंकों से पास घोषित किए गए हैं। दोनों ही कोर्स अंबेडकर अस्पताल स्थित किडनी विभाग में शुरू किया गया है। यह कोर्स केवल रायपुर में ही संचालित किया जा रहा है। जॉब का स्कोप होने के कारण पहले साल ही एडमिशन के लिए लंबी लाइन लगी रही और मेरिटोरियस छात्रों ने एडमिशन लिया है।