अपराधों की बात छोड़कर पुलिस बच्चों को बताएं कॅरियर चुनने के रास्ते - रामनगर पुलिस का स्कूल में एक दिवसीय सेमिनार
क्राइम रिपोर्टर।
रायपुर। अपराध, कार्रवाई की बात करने वाले पुलिस वालों ने शुक्रवार को बच्चों को कॅरियर चुनने का रास्ता बताया। बच्चों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें पढ़ाई पर जोर देने को कहा। इसके अलावा बच्चों से कहा कि आपका दिल जिस काम में लगाता है। उस काम को अच्छे से करों। पेटिंग, डासिंग, खेल सभी क्षेत्र में भविष्य है। लेकिन इसके लिए लगन और मेहनत जरूरी है। रामनगर पुलिस द्वारा शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक शाला में सेमिनार का आयोजन किया गया था। रामनगर चौकी प्रभारी सहित वहां पदस्थ पुलिस वालों ने बच्चों को कई रोचक जानकारी दी। बच्चों के जिज्ञासा भी दूर किया। रामनगर चौकी प्रभारी भेख चंद्राकर ने बताया कि सेमिनार का एक उद्देश्य बच्चों में खाकी से डर हटाना भी था। कुछ बच्चों में पुलिस का बहुत खौफ होता है, जिस दूर करना था। इसके अलावा उन्हें कॅरियर की जानकारी देना था। ताकि वे अपना भविष्य सवार सके। उन्हें बताया गया कि किस तरह डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस, कलेक्टर बना जा सकता है। इसके अलाव किसी में हुनर है तो उसे कैसे अपना कैरियर बना सकते है। इस भी बताया है। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर पढ़ाई के लिए पुलिस से किसी तरह की मदद चाहिए, चाहे वह आर्थिक क्यों न हो। उनकी मदद की जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर थाने के स्टाफ वाले पढ़ाने भी आएंगे। स्कूल पर में भी बच्चों कोस समय देंगे।