पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • राजधानी वासियों को जागरूक करने पुलिस ने एटीएम, बैंक से लेकर मोहल्लों में लगाया बैनर

राजधानी वासियों को जागरूक करने पुलिस ने एटीएम, बैंक से लेकर मोहल्लों में लगाया बैनर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी में बढ़ते ऑन लाइन ठगी जैसे अपराधों को रोकने के लिए एसपी रायपुर के निर्देश पर शहर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एटीएम, बैंक के अलावा चौक-चौराहों और मोहल्लों में बैनर, पोस्टर से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। बैनर पोस्टर में कई तरह के संदेश लिखा गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि कोई बैंक मैनेजर बनकर फोन करें या एटीएम ब्लॉक का झांसा दे तो उनकी बातों में न आए। उन्हें एटीएम का पासवर्ड और १६ अंकों का नंबर भी न बताएं। ज्यादा हो तो बैंक में जाकर संपर्क करें। फोन पर किसी को खाता या एटीएम की जानकारी न दे। इसके अलावा शहर से सावधानी पूर्वक निकले। अनजान व्यक्ति से बात न करें। पता पूछने वालों से सावधान रहे। जो भी पता पूछने आए, पहले अच्छी तरह उसे भांप ले, तब उनसे बात करें। ऑटो में बैठते समय उसमें लिखा मोबाइल नंबर और ऑटो का नंबर याद रखे। अगल-बगल बैठे लोगों पर ध्यान दे। खमतराई थाना प्रभारी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि इलाके में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को अपराध के प्रति सचेत किया जा रहा है। लोगों से किरायादारों का सत्यापन करने की अपील की गई है।
खबरें और भी हैं...