पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • किसी ने पुलिस तो किसी ने बच्चों को रोज बांटकर मनाया वेलेंटाइन्स डे

किसी ने पुलिस तो किसी ने बच्चों को रोज बांटकर मनाया वेलेंटाइन्स डे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी में रविवार को लोगों ने यूनीक तरीके से वेलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया। कांग्रेसियों ने पुलिस को रेड रोज दिया तो एक सामाजिक संगठन ने कुष्ठ बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ वेलेंटाइन्स डे मनाया।

रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस आजाद चौक थाने पहुंचे और पुलिसवालों को लाल गुलाब देकर महिलाओं को सुरक्षा देने की मांग की। वहीं सामाजिक संस्था के लोगों ने कहा कि वेलेंटाइन्स डे स्नेह का दिन है, इस दिन को प्यार बांट कर बिताना चाहिए। जरुरी नहीं कि इस दिन को प्रेमी जोड़े ही सेलिब्रेट करें।
खबरें और भी हैं...