पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडियोलॉजी की डिप्लोमा सीटों का निरीक्षण कल

रेडियोलॉजी की डिप्लोमा सीटों का निरीक्षण कल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर संवाददाता, रायपुर। एमसीआई मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग की तीन डिप्लोमा सीटों का निरीक्षण गुरुवार को करेगी। निरीक्षण के लिए जीबी पंत मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. अशोक शर्मा आ रहे हैं। पिछले दो-तीन साल में बढ़ी सुविधाओं को देखते हुए डिप्लोमा की सीटों को मान्यता मिलने की संभावना है।


रेडियोलॉजी विभाग में 1997 से डिप्लोमा कोर्स शुरू हुआ है। तब से अब तक इस कोर्स को एमसीआई की मान्यता नहीं मिल पाई है। एमसीआई पहली बार निरीक्षण के लिए यहां आ रही है। विभाग में एमडी की एक व डिप्लोमा की तीन सीटें हैं। अभी तक यहां से डिप्लोमा कोर्स कर निकलने वाले रेडियोलॉजिस्ट केवल छत्तीसगढ़ में प्रेक्टिस कर पा रहे हैं। एमसीआई की मान्यता मिलने से वे देशभर में कहीं भी प्रेक्टिस कर पाएंगे। विभाग में डीएसए (डिजिटल सब्ट्रेक्शन एंजियोग्राफी), डिजिटल रेडियोग्राफी, मेमोग्राफी जैसी अत्याधुनिक मशीनों का लाभ मरीजों को मिल रहा है।


यहां जल्द ही हाईटेक तीन टेसला पॉवर की एमआरआई व 128 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन शुरू होने वाली है। डिप्लोमा कोर्स को मान्यता के लिए ये सभी सुविधाएं उपयोगी साबित होंगी। विभाग के एचओडी डॉ. विष्णु दत्त ने बताया कि निरीक्षण के लिए उनका विभाग पूरी तरह तैयार है। चार मई को नेत्र रोग विभाग के डिप्लोमा कोर्स का निरीक्षण एमसीआई ने किया था। जमशेदपुर से आए डॉ. विजयनारायण ने सुविधाओं पर संतुष्ट थे। पिछले 38 साल से मान्यता के लिए तरस रही डिप्लोमा की सीटों को इस बार मान्यता मिलने की उम्मीद है।