पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरे शहर में दवा दुकानें बंद, लोग हो रहे हैं परेशान

पूरे शहर में दवा दुकानें बंद, लोग हो रहे हैं परेशान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुरत्नकेंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राजधानी समेत प्रदेश भर की मेडिकल दुकानें आज बंद हैं। रायपुर डिस्ट्रिक केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर राजेश्वर सिंह और सचिव अश्विनी विग ने बताया कि विदेशी कंपनियों के दबाव में केंद्र सरकार दवा कारोबार में एफडीआई का रास्ता खोल रही है। लगातार महंगाई बढ़ रही है, लेकिन इस कारोबार का फायदा कम किया जा रहा है।


दवा कारोबारियों की प्रमुख मांगों में 1945 के कानून को भी बदलने की मांग की है। नीतियों के विरोध में जिले के सभी दवा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर मेडिकल कॉम्घ्लेक्स में धरना दे रहे हैं।


उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में लोग धरना स्थल पर आकर दवाएं ले सकते हैं। हड़ताल से प्रदेश में 15 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने की संभावना है। दवाओं सबसे बड़ा बाजार राजधानी में होने से शहर में 7 करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा।
राजधानी में आपात स्थिति में लोग आंबेडकर अस्पताल के रेडक्रॉस मेडिकल स्टोर और नर्सिंग होम में दवा दुकानों से दवाएं ले सकते हैं।