पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १२ मई को एनटीएसई का दूसरा फेज

१२ मई को एनटीएसई का दूसरा फेज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। हाईस्कूल स्तर के सबसे कठिन माने जाने वाले नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम का दूसरा चरण 12 मई को होगा। पहले चरण की परीक्षा 18 नवंबर 2012 को आयोजित की गई थी। एनसीईआरटी द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा के पहले चरण में 1.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। शहर में 12 मई को केन्द्रीय विद्यालय में यह परीक्षा होगी। जिसमें राज्य के करीब 100 छात्र शिरकत करेंगे।


एक्जाम में शामिल होने के लिए एनसीईआरटी ने ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसे परीक्षार्थी एनसीईआरटी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें सफल होने वाले कुल 1000 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। चयनित १००० छात्रों को ग्याहरवीं के बाद 500 रुपए और डॉक्टरेट तक के लिए यूजीसी के नियमों के मुताबिक स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस एक्जाम में सब्जेक्ट से जुड़े प्रश्नों को पूछा जाएगा। इसका परिणाम जुलाई में घोषित किया जाएगा।