पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर से रिश्वत लेते हवलदार गिरफ्तार

डॉक्टर से रिश्वत लेते हवलदार गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। बेरला में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर दुष्यंत कुमार खोसला से 15 हजार रुपए रिश्वत मांगने वाले बेरला थाने के हवलदार आनंद सिंह ठाकुर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।


डाक्टर के खिलाफ कुछ लोगों ने थाने में शिकायत कर दी थी, जिसकी जांच के लिए उसे थाने बुलाया गया। शिकायत को खत्म करने के लिए 15 हजार रुपए घूस हवलदार ने मांगी। इसकी पहली किस्त के रूप में 1400 रुपए ले भी लिए। बाकी रकम दो किस्तों में देने का वादा कर डॉक्टर ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत कर दी।


मामले की जांच के बाद आज टीम ने डाक्टर को रिश्वत की राशि 5600 के साथ थाने भेजा। आरोपी हवलदार ने यह रकम थाने के पीछे खड़ी अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दी थी, जिसे बरामद कर लिया गया। हवलदार को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।