पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। राजधानी से करीब 11 किलोमीटर दूर सेजबहार में कल रात को घर के सामने बंधी भैंस पर बिजली गिर गई। इससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्र है कि उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। सोमवार को रात करीब 9 बजे अचानक बादल गरजने के साथ तेज बिजली चमकी।
सेजबहार में रमेश कुर्रे के घर के सामने उसकी भैंस बंधी थी। अचानक बिजली सीधे भैंस पर ही आ गिरी। रमेश और उसका परिवार जब घर से बाहर आए तो उनकी आंखों के सामने ही भैंस तड़पकर मर गई। इस क्षेत्र में बिजली कंपनियों ने लाइटिंग अरेस्टर नहीं लगाए हैं। न ही प्रशासन ने बिजली गिरने से रोकने के लिए कोई उपाए किए हैं। बारिश के दिनों में अक्सर यहां बिजली गिरते रहती है। पहले भी मवेशी और कुछ लोग बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ चुके हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.