पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगमा के मोदी प्रेम से पड़ी तीसरे मोर्चे में फूट

संगमा के मोदी प्रेम से पड़ी तीसरे मोर्चे में फूट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. रायपुर
छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे में फूट पड़ती दिख रही है। नेशनल पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा के मोदी प्रेम ने तीसरे मोर्चे में दरार पैदा कर दी है। संगमा ने सोमवार को रायपुर प्रवास के दौरान नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। मोदी की तारीफ से तीसरे मोर्चे के घटक दल नाराज हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि तीसरे मोर्चे में नौ दल शामिल हैं। उनके बीच गठबंधन हुआ है, इसलिए संगमा को इसका पालन करना चाहिए। उनके गठबंधन ने कांग्रेस और भाजपा की नीतियों का विरोध किया है। ऐसे में मोदी की तारीफ करने गलत है। इस मुद्दे पर 25 जुलाई को होने वाली बैठक में फैसला लिया जाएगा।