पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 माह बाद भी केवल को एक मिली नौकरी

20 माह बाद भी केवल को एक मिली नौकरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। खिलाडिय़ों को खेलों के साथ जोड़े रखने के लिए राज्य शासन की ओर से 2010 में उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियम बनाए है। इसके अनुसार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को राज्य सरकार की नौकरियों में प्राथमिकता देने की बात शामिल थी। लेकिन खिलाडिय़ों को इसका फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। नवंबर 2011 में घोषित किए गए 46 खिलाडिय़ों में से अबतक केवल एक को ही नौकरी मिल सकी है।


राज्य शासन के नियम के अनुसार उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को विभिन्न विभागों में खाली पदों की जानकारी दी जानी चाहिए। इसके अलावा जिला स्तर पर विभिन्न कार्यालयों में नोटिस पर इस बात की जानकारी दी जानी चाहिए लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। नौकरी के लिए भटकने वाले खिलाडिय़ों ने मंगलवार को सप्रेशाला मैदान में बैठक की। उन्होंने जल्द नौकरी संबंधी कोई निर्णय न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


2009 में 70 खिलाड़ी उत्कृष्ट घोषित किए गए थे: वर्ष 2010 में पहली बार उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित हुए। इसमें 70 खिलाड़ी शामिल थे और उसमें से अधिकांश पहले से नौकरी कर रहे थे। दूसरी सूची के खिलाडिय़ों को अब नौकरी का इंतजार है और खेल विभाग ने 55 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है।
खेल विभाग ने मंगा रहा है जानकारी: खेल विभाग ने खिलाडिय़ों की जानकारी एकत्रित करने में जुटा है। वह खिलाडिय़ों को पत्र लिखकर उनसे नौकरी संबंधी जानकारी मांगी है। इसके अलावा जिला खेल अधिकारियों और खेल संघों को भी पत्र भेजा जा रहा है।
खेल विभाग में 30 से अधिक पद: खेल विभाग के पास नए सेटअप में 30 से अधिक पद तृतीय श्रेणी के हैं। इसमें उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को भर्ती करने की प्रक्रिया अभी फाइलों में है। यदि इसे जल्द पूरा कर लिया जाए तो खिलाडिय़ों को विभाग में ही नौकरी मिल जाएगी।
मंगाई जा रही है जानकारी: इस संबंध में खेल विभाग के संचालक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि शासन की खेल नीति के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की जानकारी मंगाई जा रही है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की मदद ली जा रही है। विभागों की रिक्तियों में उपलब्धता की जानकारी मिलते की इस संबंध में खिलाडिय़ों को जानकारी दी जाएगी।