पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर।
छत्तीसगढ राज्य बैडमिंटन संघ को सीनियर नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा की मेजबानी मिली है। पहली बार होने जा रहे टूर्नामेंट में सायना नेहवाल, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा जैसे स्टार खिलाडिय़ों के शामिल होने की संभावना है। 19 से 24 नवंबर टूर्नामेंट भिलाई में खेली जाएगी। इससे अलावा छग को पश्चिम क्षेत्रीय अंतर राज्य बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। 5 अक्टूबर से होने वाली दो दिवसीय स्पर्धा में मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और मेजबान छत्तीसगढ की टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट में सीनियर व जूनियर दोनों वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे और इसमें 125 खिलाडिय़ों के शामिल होने की संभावना है। यह जानकारी बैडमिंटन संघ की बैठक में दी गई।
बैठक के संबंध में संघ के प्रवक्ता अनुराग दीक्षित ने बताया कि पहली जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा की मेजबानी बिलासपुर को दी गई है। स्पर्धा 10 से 12 अगस्त तक होगी। वहीं सीनियर राज्य बैडमिंटन की मेजबानी जशपुर को दी गई है। यह टूर्नामेंट अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा जबकि सब जूनियर राज्य बैडमिंटन स्पर्धा रायगढ़ में सितंबर में संभावित होगी। उन्होंने बताया कि द्वितीय सब जूनियर स्पर्धा अक्टूबर में भिलाई में, द्वितीय सीनियर स्पर्धा दिसंबर में कोरबा में होगी। इसके अलावा भिलाई में नवंबर माह में अखिल भारतीय सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन भी किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.