- Hindi News
- ऐसे तो एक साल में भी नहीं होगी एचओडी बिल्डिंग में शिफ्टिंग
ऐसे तो एक साल में भी नहीं होगी एचओडी बिल्डिंग में शिफ्टिंग
रायपुर । नया रायपुर में विभिन्न विभागों के संचालनालयों का चरणबद्ध शिफ्टिंग शुरू कर दिया गया। नियंत्रक नाम तौल विभाग, मुख्य तकनीकी परीक्षक, संचालक लोक अभियोजन आदि की शिफ्टिंग शुरू की गई। लेकिन शिफ्टिंग की सुस्त चाल को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले एक साल तक भी एचओडी बिल्डिंग में विभागों का काम शुरू नहीं होगा।
15 से लेकर 25 जुलाई तक में मात्र तीन-चार विभागों की ही आधी-अधूरी शिफ्टिंग हो सकी है।यहां बता दें कि तय योजना के अनुसार प्रथम चरण में शिफ्ट होने वाले 20 विभागों की तारीख तय किए जा चुके हैं। इसके अनुसार 15 जुलाई से 14 अगस्त तक दो ब्लॉकों में विभाग स्थानांतरित हो जाएंगे।
इस कार्य के लिए एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अभियंता ए आर गुप्ता को समन्वयक नियुक्त किया गया है। नया रायपुर के भवन में विभिन्न विभागों के संचालनालयों को स्थानांतरित करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। इसके लिए कार्यक्रम बनाए जाएंगे। भवन में 44 विभागों की शिफ्टिंग होनी है। पहले चरण में 20 विभाग और दूसरे चरण में बाकी के 24 विभागों का स्थानांतरण होगा।