पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। सर एमडीएस (मास्टर आफ डेंटल सर्जरी) में एडमिशन दिलवा दीजिए ना। काउंसिलिंग में हमें एमडीएस की ही सीटें अलॉट हुई हैं। इसके बावजूद निजी डेंटल कॉलेज वाले हमें एडमिशन नहीं दे रहे हैं। सर कल डेट भी निकल गया। हम क्या करें सर, हमें कुछ समझ नहीं आ रहा है।
दरअसल गुरुवार की दोपहर डीएमई कार्यालय में ये गुहार एमडीएस में सलेक्ट स्टूडेंट्स लगा रहे थे। प्रदेश के दो निजी डेंटल कालेजों ने स्टेट कोटे की सात सीटों पर मैनेजमेंट वालों को एडमिशन दे दिया है। इसके कारण ये स्टूडेंट्स डीएमई डॉ. सुबीर मुखर्जी से लेकर आला अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। जब ये छात्र डीएमई कार्यालय पहुंचे तो भास्कर संवाददाता मौके पर ही मौजूद था। डीएमई ने कहा कि बुधवार को दोनों कॉलेजों को निर्देश देकर तीन दिनों में एडमिशन सुनिश्चित करने को कहा है। अगर स्टेट कोटे की सीटों पर एडमिशन नहीं दिया जाता तो राज्य शासन कड़ी कार्रवाई करेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.