पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छग ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शून्य घोषित

छग ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शून्य घोषित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने छत्तीसगढ़ ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट चुनाव को शून्य घोषित कर दिया है। यह चुनाव 18 जून को हुआ था। मनोहर कुमार जेठानी, वासुदेव जोतवानी, केशर मल अग्रवाल, कमल चंद्राकर व परवेज अहमद सिद्दीकी ने फार्मेसी अधिनियम 1948 की धारा 24 के अंतर्गत चुनाव में धारा 20 का पालन नहीं करने की शिकायत विभाग से की थी।
याचिकाकर्ता के आवेदन के बाद रजिस्ट्रार छग फार्मेसी काउंसिल ने अपना पक्ष रखा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जांच में पाया कि प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। विभाग ने चुनाव शून्य घोषित कर पंजीयक से नियमानुसार चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।