पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर
रेल पटरी चोरी के मामले में रायपुर के व्यापारी महेश अग्रवाल की गिरफ्तारी रविवार को हुई है। बिलासपुर आरपीएफ की टीम ने व्यापारी को 5 मीटर लंबी पटरी के साथ दोपहर 1 बजे उनके समता कालोनी स्थित निवास से गिरफ्तार किया। व्यापारी को बिलासपुर लाया गया है, जहां पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ की यह कार्रवाई पहले पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हुई है। रायपुर आरपीएफ को भी इसकी सूचना दी गई। लेकिन पूरी कार्रवाई बिलासपुर की टीम ने की है। गौरतलब है कि आरपीएफ 3 करोड़ रुपए से अधिक के रेल पटरियों की चोरी के मामले की जांच कर रही है। इस मामले में विनोद मराठा और राधेश्याम यादव को भाटापारा यार्ड में रेल की पटरी चोरी करते 5 जुलाई को पकड़ा गया था। आरपीएफ ने इन दोनों आरोपियों को 19 जुलाई को कस्टडी में लिया। पूछताछ शुरू हुई तो आरोपियों ने आरपीएफ को टाटीबंद स्थित अग्रवाल राउंड रोलिंग मिल का पता बताया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.