पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर |
नई राजधानी के अटल वन में 57 किस्मों की पौधों को लगाया गया। इन पौधों को प्रदेशभर के 127 विकास खण्डों से मंगाया गया था। सभी पौधों को 22 नदियों की पानी से सींचा गया। नई राजधानी के ग्राम कुर्रु में वन में प्रदेश के नक्शे के अनुरूप जिलों में विकासखण्डों के स्थान चिन्हित करके उसके लिए अलग जगह बनायी गयी है। यहां विकासखण्डों के नामों की सूचना भी लगी है। आने वाले दिनों में यहां 75 वृक्षों और 120 वनौषधियों के लगभग साढ़े ग्यारह हजार पौधे रोपे गए। इस वन को राज्य कैम्पा निधि से विकसित किया जा रहा है। नारायणपुर विकासखंड से आए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ वहां सल्फी के पौधे लगाए, वहीं उत्तर बस्तर के जनप्रतिनिधियों ने आम का पौधा लगाया। वन में इसके अलावा कटहल, महुआ, नीम, नीबू, बीजा खम्हार, शिशु करंज, जामुन, आंवला, बहेड़ा, कचनार, भेलवा, कैथ, चंदन, रीठा, सीताफल, शीशम, गरूड़ पीपल, बरगद, अर्जुन, कुसुम, गूलर, सागौन, सेमल, बांस, साजा, अंजन, बेद, डिलिनिया, मोरेंगा, अंकोल, पारिजात, आल, पेग, डुमर, चिरोल्स, मेंहदी, झारुल, चार, कसी, तेन्दू, पाडेर, कनेर, बकायन, बेर, अमलतास, कर्रा, सेन्हा, मुनगा, कुल्लु मुढ़ी, इमली, हल्दू, पीपर पारस, सिरस, सफेद, काला सिरस, स्पेथोडिया, तेजबल, तुन आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.