पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा कर्मचारी पहुंचे मंत्रालय

मनरेगा कर्मचारी पहुंचे मंत्रालय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर |

सात सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यभर के मनरेगा कर्मचारियों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। विशेष वेतन, महंगाई भत्ता समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए मनरेगा कर्मचारियों ने राज्यभर में कामकाज ठप कर दिया है। सोमवार को 27 जिलों के मनरेगा कर्मचारी राजधानी में एकजुट हुए। पहले उन्होंने बूढ़ापारा में स्थित धरना स्थल पर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद संघ के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर मंत्रालय पहुंच गए। वहां उन्होंने पंचायत सचिव विवेक ढांढ को सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने तक संघ के लोगों ने काम पर वापस नहीं लौटने की चेतावनी दी है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष बताया कि दूसरे कई राज्यों में मनरेगा कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को कोई सुविधा नहीं है। ग्राम पंचायत स्तर पर पदस्थ रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण नहीं हुआ है। दूसरे राज्यों की तरह ग्राम पंचायत स्तर पर पदस्थ ग्राम रोजगार सहायकों को वित्तीय अधिकार दिए जाए, जिससे मनरेगा संचालन बेहतर तरीके से किया जा सके। राज्य शासन के नियमित कर्मचारियों की तरह मनरेगा संविदा कर्मचारियों का व्यक्तिगत सेवा पुस्तिका का संधारण किया जाना चाहिए।