- Hindi News
- डॉ. चंद्राकर बनेंगे नए डीन, शासन आज जारी करेगा आर्डर
डॉ. चंद्राकर बनेंगे नए डीन, शासन आज जारी करेगा आर्डर
रायपुर। मेडिकल कॉलेज के नए डीन नेत्र रोग विभाग के एचओडी डॉ. एके चंद्राकर होंगे। इस संबंध राज्य शासन मंगलवार को आदेश जारी करेगा। वर्तमान डीन डॉ. एके शर्मा 31 जुलाई को रिटायर होंगे। वे सर्जरी विभाग में संविदा में ज्वाइन करेंगे।
मेडिकल कॉलेज के सबसे सीनियर डॉ. चंद्राकर चार अगस्त को डीन का पदभार ग्रहण करेंगे। दरअसल वे तीन अगस्त से छुट्टी पर हैं। डॉ. शर्मा के रिटायर होने के बाद फोरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. आरके सिंह प्रभारी डीन के रूप में काम करेंगे। भास्कर ने पहले ही डॉ. चंद्राकर या डॉ. सिंह को संभावित डीन बताया था। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव एमके राउत ने बताया कि डॉ. चंद्राकर को डीन बनाने का अंतिम फैसला लिया जा चुका है। आर्डर मंगलवार को जारी हो जाएगा।