पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर।
विजय लक्ष्मी शर्मा केस में 36 साल पुराना 36 एकड़ जमीन के केस के मामले में आरडीए के सीईओ एलेक्स पाल मेनन आज प्रपोजल जमा करेंगे। संकेत मिले हैं कि सीईओ मेनन इंद्रप्रस्थ में 51700 वर्गफीट जमीन के बदले 18 प्लाट देने का प्रपोजल दे रहे हैं। जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने 2008 के कोर्ट के फैसले पर अमल नहीं करने की वजह से आरडीए पर कोर्ट की अवमानना की वजह से तीन सीईओ को दो हफ्ते पहले बुलाया था। पूर्व सीईओ एमडी दीवान, अशोक अग्रवाल और वर्तमान सीईओ एलेक्स पाल मेनन पर अवमानना का केस चल रहा है। कोर्ट ने कहा है कि 36 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करके अवार्ड पारित किया जाए। उस हिसाब से आरडीए को वर्तमान कलेक्टर गाइड लाइन दर के हिसाब से शर्मा परिवार को लगभग 418 करोड़ रुपए देने पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में आरडीए दिवालिया तक हो सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.