पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएमई ने की निजी डेंटल कॉलेजों की शिकायत डीसीआई से

डीएमई ने की निजी डेंटल कॉलेजों की शिकायत डीसीआई से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमडीएस के स्टेट कोटे की सीटें बेचने की शिकायत डीसीआई (डेंटल काउंसिल आफ इंडिया) से की है। डीएमई डॉ. सुबीर मुखर्जी ने कहा कि अब कार्रवाई डीसीआई को करनी है।
राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज व भिलाई के रूंगटा डेंटल कॉलेज ने इस साल स्टेट कोटे की सात सीटों पर मैनेजमेंट कोटे के छात्रों को एडमिशन दे दिया है। जब छात्रों ने एडमिशन नहीं होने की शिकायत डीएमई व राज्य शासन से की, तब मामला का खुलासा हुआ। यही नहीं दोनों निजी कॉलेजों ने नीट होने के बाद भी स्थानीय स्तर पर परीक्षा आयोजित की। यह भी डीसीआई के मापदंडों के विपरीत है। मैनेजमेंट कोटे पर प्रवेश नीट से सलेक्ट छात्रों को ही देना था, पर कॉलेज प्रबंधनों ने ऐसा नहीं किया।