पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर |
स्टेशन पर 21 एलसीडी लगे लगभग एक महीना होने को है लेकिन अभी तक इनमें ट्रेनों की समय-सारणी नहीं दिखाई जा रही है। यात्रियों को ट्रेनों की ताजा स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर पर जाना पड़ रहा है। रेलवे से एलसीडी संचालक को इनपुट नहीं मिलने के कारण केवल विज्ञापन दिखाया जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर दो से छह तक के यात्रियों को खास तौर से परेशानी हो रही है। इन प्लेटफॉर्म में कोई भी डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगाया गया है। स्टेशन में केवल दो बड़े डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। एक तो स्टेशन के मुख्यद्वार के पास है और दूसरा ओवर ब्रिज पर है। ऐसे में किसी भी ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को अपडेट करने में रेलवे असफल हो रहा है। शनिवार से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। एलसीडी से ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी दी जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए कान लगाकर रेलवे का एनाउंसमेंट सुनना पड़ रहा है जो समय-समय पर किया जाता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.