पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटिकट यात्रियों से वसूली का बना रिकॉर्ड, सप्ताह में चार दिन चेकिंग अभियान

बेटिकट यात्रियों से वसूली का बना रिकॉर्ड, सप्ताह में चार दिन चेकिंग अभियान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर |
रेलवे द्वारा विभिन्न खण्डों में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पिछले तीन महीने में 2 करोड़ 12 लाख 40 हजार रुपए की वसूली रेल यात्रियों से की। अप्रैल से लेकर जून महीने तक रायपुर रेल मंडल के विभिन्न खण्डों पर ट्रेनों व स्टेशनों पर चेकिंग की गई। इस तीन महीने में चेकिंग के दौरान 1 लाख 9 हजार 540 मामले पकड़े गए। रेल यात्रियों पर जुर्माना करके इस राशि को वसूला गया है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि यह पिछले तीन महीने की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है। रायपुर मंडल से इस तीन महीने में लगभग 8.33 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की। इसी प्रकार सिर्फ जून महीने में 30 हजार 490 मामले पकड़े गये। इससे 63.49 लाख रुपए बतौर जुर्माना व भाड़ा के रूप में वसूला गया। पिछले वित्तीय वर्ष के जून 2012 में 52.24 लाख रुपए बतौर जुर्माना व भाड़ा की वसूली की गई थी। इस प्रकार विगत वर्ष जून महीने की तुलना में वर्तमान में 21.5 प्रतिशत अधिक रुपए बतौर जुर्माना व भाड़ा वसूला गया।