पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहरीले सांप ने काटा, बाल बाल बची युवती

जहरीले सांप ने काटा, बाल-बाल बची युवती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। एक जहरीले सांप के काटने से तेलीबांधा सीमा नगर की एक युवती बाल-बाल बची। दरअसल एंटी वैनम वैक्सीन हाल ही में अस्पताल में सप्लाई हुई है। पहले मध्यप्रदेश समेत छत्तीसगढ़ के किसी भी अस्पताल व मेडिकल स्टोर मे एंटी वैनम वैक्सीन की सप्लाई बंद थी। इस संबंध में भास्कर ने खबर भी प्रकाशित की थी।


सीमा नगर की 18 वर्षीय मीनाक्षी सोनी दोपहर एक बजे अपने घर में थी, तभी झाडिय़ों से निकलकर किसी जहरीले सांप घर में घुसा और उसे डस लिया। घर में उसकी मां थी। तभी मीनाक्षी के मुंह से झाग निकलने लगा। उसकी मां घबरा गई और तत्काल पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों में एक व्यक्ति ने देखा कि मीनाक्षी के बाएं पैर में सांप काटने के निशान है।
उसके बाद उसके पैर को कपड़े से बांध दिया गया। तत्काल एक ऑटो में मीनाक्षी को आंबेडकर अस्पताल लाया गया।

सीएमओ डॉ. अनिल बघेल ने युवती को तत्काल फिमेल मेडिसिन वार्ड भिजवाया। इस दौरान दोपहर सवा दो बज गए थे। डॉक्टरों का शिफ्ट भी चेंज हुआ था, लेकिन संयोग से वहां जूनियर डॉक्टर था। उसने तत्काल मीनाक्षी को एंटी वैनम वैक्सीन लगाया और उपचार शुरू किया। शाम सवा पांच बजे तक मीनाक्षी की हालत में काफी सुधार आ गया है। जब उसे अस्पताल लाया गया तो वह बेहोश थी।


110 वायल बचा है एंटी वैक्सीन


अस्पताल के मेन स्टोर में एंटी वैनम वैक्सीन के 110 वायल शेष है। बाकी वायल को मेडिसिन व पीडियाट्रिक्स वार्ड में वितरण कर दिया गया है। मेन स्टोर प्रभारी डॉक्टर अनिल बघेल ने बताया कि हाल ही में 1000 वायल की सप्लाई हुई थी।