पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। राज्य के पहले अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का लोकार्पण राज्यपाल शेखर दत्त और मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने उद्घाटन किया। हजारों की संख्या में हॉकी प्रेमियों की मौजूदगी में उन्होंने एस्ट्रोटर्फ की सौगात दी। 22 करोड़ रुपए की लागत वाले इस एस्ट्रोटर्फ के लोकार्पण से हॉकी की नर्सरी कही जाने वाली संस्कारधानी का एक बड़ा सपना पूरा हुआ है।
अब उम्मीद जताई जा रही है इस एस्ट्रोटर्फ में हॉकी के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखार सकते हैं।
एस्ट्रोटर्फ लोकार्पण के बाद राज्यपाल शेखर दत्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि हॉकी ने ही देश का गौरव बढ़ाया है। यह आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। यहां से अच्छी ट्रेनिंग और कोचिंग की व्यवस्था भी जल्द करनी होगी। तब जाकर हम विश्व चैंपियन बनेंगे। उन्होंने कहा कि हॉकी में छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव ने नाम ऊंचा किया है। यहीं से एयरमेन बेस्टियन और मृणाल चौबे जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं।
एस्ट्रोटर्फ एक बड़ा सपना था, जो आज पूरा हो गया है। भाजपा की सरकार ने यह बड़ी सौगात आम लोगों को दी है। उम्मीद है कि आने वाले समय में हॉकी का सुनहरा समय फिर से लौटेगा। उन्होंने कहा कि यहां अकादमी की आवश्यकता है, उसे भी मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह पूरा करेंगे। क्यूरिंग और पूर्ण निर्माण के लिए राशि मुख्यमंत्री देंगे। कार्यक्रम को पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजीत पाल सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर जिले में एस्ट्रोटर्फ होना जरूरी है।
आगे और अधिक फोटो के साथ देखिए इस स्टेडियम की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.