पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये है आम आदमी की शाही सवारी, कीमत कम पर फीचर में है सब पर भारी!

ये है आम आदमी की शाही सवारी, कीमत कम पर फीचर में है सब पर भारी!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। शहर की सड़कों पर इन दिनों शाही अंदाज़ वाले ऑटो नजर आ रहे हैं, ये ऑटो ईको फ्रेंडली होने के साथ-साथ बेहद आराम दायक भी हैं। ग्रीन रथ नाम से लांच हुए इन ऑटो पर आप किफायती दरों पर प्लीजेंट सफऱ का मजा ले सकते हैं। ग्रीन रथ के खूबसूरत लुक, शाही अंदाज़ और पेट्रोल-डीजल से चलने वाली ऑटो के मुकाबले किफायती होने के कारण शहर के लोग इसे आम आदमी की शाही सवारी कह कर भी बुला रहे हैं।

इस ऑटो में सफर करके एक ओर जहां आप पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे पाएंगे, वहीं दूसरी ओर पॉकेट के बोझ को भी थोड़ा कम कर पाएंगे। ग्रीन रथ बैटरी ऑपरेटेड ऑटो है जो हाल ही में रायपुर में लांच हुआ है।

आगे पढि़ए, इस रॉयल ऑटो के अमेजिंग फीचर

PHOTO- SUDHEER SAGAR