पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। एनआरएचएम के तहत हुई मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती को निरस्त करने के विरोध में आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों ने एनआरएचएम के ऑफिस में धरना दे दिया है और नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों ने ऑफिस में तोडफ़ोड़ भी की।
छात्रों का कहना है कि विधिवत तरीके से उनकी भर्ती हुई थी। इंटरव्यू और डॉक्युमेंट्स की स्क्रूटिनी के बाद ही उनकी नियुक्ति की गई थी। उनको सिलेक्शन लेटर भी दे दिया गया था। लेकिन उसके बाद एक ही दिन में बिना कारण बताये उनकी भर्ती निरस्त कर दी गई।
छात्रों का कहना है कि शासन या तो एनआरएचएम को आयुर्वेद से अलग करे या नियुक्ति निरस्त करने का फैसला वापस लिया जाए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.