- Hindi News
- टारगेट की साइकोलॉजी समझकर जीतेंगे मार्केट की जंग
टारगेट की साइकोलॉजी समझकर जीतेंगे मार्केट की जंग
रायपुर। सेल्स बढ़ाना इतना आसान नहीं होता, लेकिन हर कंपनी और बिजनेस की सफलता तभी है, जब सेल्स बढ़े। सेल्स बढ़ाने के लिए रिसर्च से कई नई तकनीक ईजाद की गई है, लेकिन मार्केट की जंग जीतने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, अपने टारगेट बायर की साइकोलॉजी समझना। यदि आप अपनी बात और प्रोडक्ट की खूबियों से उन्हें सैटिस्फाइड कर देते हैं, तो सेल्स का बढऩा तय है। आईआईएम रायपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय इफेक्टिव सेलिंग प्रोग्राम में बड़ी कंपनियों के प्रोफेशनल्स ने सेल्स बढ़ाने के तरीकों पर बात की।
विशेषज्ञों ने कहा कि लोगों की साइकोलॉजी समझने के साथ ही, यूनिक आइडिया से चलाए गए सेल्स कैंपेन, रिजल्ट ओरिएंटेड सेल्स और कस्टमर का अटेंशन ग्रैब करना भी बेहद जरूरी है। आईआईएम के डायरेक्टर प्रोफेसर बीएस सहाय ने स्टूडेंट्स को कार्पोरेट वल्र्ड के हर पहलू और तकनीक को बारीकी से समझने की सलाह दी। प्रोफेसर संजीव पराशर और प्रोफेसर विनिता सहाय ने कहा कि सेल्स बढाने के लिए प्रॉपर कम्यूनिकेशन से लेकर सही बिजनेस प्लानिंग तक पर ध्यान दिया जाना चाहिए।