पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वास्थ्य मंत्री ने ली सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल की जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर डीके अस्पताल में खुलने वाले सुपर स्पेश्यालिटी विभागों की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने तैयारी में तेजी लाने के निर्देश दिए। अग्रवाल 5 फरवरी को फिर बैठक लेंगे। इसमें तैयारियों की फिर समीक्षा की जाएगी।


राज्य शासन पहले ही एक अप्रैल से डीके अस्पताल में सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल खोलने का निर्णय ले चुका है। तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने डीएमई डॉ. सुबीर मुखर्जी से पूछा कि अस्पताल खोलने की तैयारी कहां तक पहुंच चुकी है। साथ ही उन्होंने विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में पूछा।

पहले चरण में न्यूरो सर्जरी व नेफ्रालॉजी विभ्भाग खोले जाएंगे। इसके बाद यूरो सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी खोले जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव एमके राउत, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एके चंद्राकर, आंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी, डीके के अधीक्षक डॉ. विष्णु दत्त भी मौजूद थे।