पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। बुधवार को सुबह 11.30 जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के सामने निजी स्कूलों की क्लास लगेगी। यहां डीईओ उन्हें सत्र 2014-15 के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे। इसके अलावा स्कूलों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। कार्यक्रम गवर्नमेंट स्कूल रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। यहां करीब 150 निजी स्कूलों के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
जिला शिक्षा अधिकारी एएन.बंजारा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें शिक्षा का अधिकार कानून का अमल करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को दाखिला देने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा शासन की ओर से स्कूलों के लिए जारी नए दिशा-निर्देश का भी उनके समक्ष रखा जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.