पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को अवंति चौक स्थित अवंति अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जांच की। सीएमएचओ डॉ. के आर सोनवानी के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल के हर विभाग की बारीकियों से जांच की। इसके बाद अस्पताल के डायरेक्टर से सुविधा के बारे में जानकारी मांगी।
प्रदेश में नर्सिंग होम एक्ट लागू हो गया है। इसके पहले निजी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। अस्पताल खोलने के लिए अब स्थित मापदंडों का पालन करना होगा। इसके अभाव में निजी अस्पताल व नर्सिंग होम को लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। बुधवार की दोपहर अवंति अस्पताल में डॉ. सोनवानी ने ओपीडी व आई पीडी में की जांच की। उन्होंने कुल बेड व ओपीडी में आने वाले मरीजों के बारे में भी पूछा। गुरुवार को भी राजधानी के विभिन्न अस्पतालों की जांच की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.