पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति का मौका इस बार रेयान स्कूल को

गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति का मौका इस बार रेयान स्कूल को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस परेड ग्राउंड में इस बार रायपुर की ओर रेयान स्कूल के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। जिले से इन्हें प्रस्तुति का मौका मिला है। इसी तरह दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के भी एक-एक स्कूलों के बच्चे यहां आकर प्रस्तुति देंगे। स्कूल शिक्षा विभाग इस आयोजन की तैयारियों में है।

हर संभाग से एक-एक स्कूल का चयन किया गया। हर स्कूल में करीब १५० बच्चे यहां अपना जलवा दिखाएंगे। डीईओ एएन बंजारा ने बताया कि जिले से एक स्कूल का चयन हर बार किया जाता है। इस बार यह अवसर रेयान को दिया गया। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। इस बार इन बच्चों की प्रस्तुति खास होगी।