पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सस्पेंड मेडिकल छात्र डीन से मिले, क्लास में बैठने की मांगी अनुमति

सस्पेंड मेडिकल छात्र डीन से मिले, क्लास में बैठने की मांगी अनुमति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। सिरपुर टूर पर गए मेडिकल कॉलेज के 24 सस्पेंड स्टूडेंट्स ने बुधवार को डीन डॉ. एके चंद्राकर से मुलाकात की। स्टूडेंट्स ने डीन से क्लास में बैठने की अनुमति मांगी। इस पर डीन ने कहा कि 15 दिनों का सस्पेंशन आर्डर यथावत रहेगा। इसके पहले किसी भी स्टूडेंट को क्लास में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


डीन से मिलने गए स्टूडेंट्स को मायूसी हाथ लगी। दरअसल बिना बताए सिरपुर जाने के कारण उन्हें हाल ही में सस्पेंड कर दिया गया था। पटना के अविनाश शर्मा की इस टूर के दौरान नदी में डूबकर मौत हो गई थी। इसे कॉलेज प्रबंधन ने गंभीरता से लिया था और मामले को अनुशासन कमेटी को सौंप दिया था। अनुशासन कमेटी का ही निर्णय था कि दोषी स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया जाए। कुछ सदस्यों ने पेनाल्टी लगाने की बात भी कही थी। टूर में सात से आठ छात्राएं भी शामिल थीं।