पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ चुनाव का रास्ता साफ होने के बाद कॉलेजों में सदस्यता अभियान शुरू

छात्रसंघ चुनाव का रास्ता साफ होने के बाद कॉलेजों में सदस्यता अभियान शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। समन्वय समिति की ओर से प्रदेश में छात्र संघ चुनाव होने की घोषणा होने के बाद विभिन्न संगठनों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कॉलेजों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाने लगा है। एनएसयूआई, एबीवीपी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति-जनजाति छात्र संगठन के अलावा अन्य संगठनों की ओर से कॉलेजों का भ्रमण किया जा रहा है।
मंगलवार को दुर्गा कॉलेज, छत्तीसगढ़ कॉलेज सहित अन्य जगहों सदस्य बनाने के लिए संगठनों की ओर से जोड़ तोड़ किया गया। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति-जनजाति छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष यशवंत बांधे का कहना है कि चुनाव होने से पहले ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ लिए जाएंगे। ताकि हर स्थिति में पलड़ा भारी रहे।