पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। एम्स में सीनियर रेसीडेंट की भर्ती के लिए 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से वॉक इन इंटरव्यू होगा। इसमें 81 सीनियर रेसीडेंट का चयन किया जाएगा।
एम्स के अधिकारियों ने बताया कि एनीस्थिसिया विभाग में 8, ब्लड बैंक में 3, ईएनटी में 2, जनरल सर्जरी में 12, मेडिसिन में 10, न्यूनेटोलॉजी में 5, गायनिक में 5, ऑप्थेलमोलॉजी में 4, ऑर्थो में 4, पीडियाट्रिक में 6, साइकेट्री में एक, पल्मोनरी मेडिसिन में 5 एसआर की भर्ती की जाएगी। इसी तरह रेडियोलॉजी में 6, रेडियो थैरेपी में 2, गेस्ट्रोलॉजी में 2, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी व नेफ्रोलॉजी में 2-2 सीनियर रजिस्ट्रार की भर्ती की जाएगी। एम्स में 20 बेड का अस्पताल शुरू हो गया है। यही कारण है कि प्रबंधन जब प्यास लगे और तभी कुआं खोदो की तर्ज पर भर्ती कर रहा है। सवाल उठता है कि अब इंटरव्यू होगा, तो ज्वाइनिंग कब होगी?
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.