पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड में अव्यवस्था की शिकायत कलेक्टर से

बस स्टैंड में अव्यवस्था की शिकायत कलेक्टर से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. नया बस स्टैंड में फैली अव्यवस्था को लेकर रायपुर उत्तर के विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। विधायक ने बुधवार को कलेक्टर से मिलकर बताया कि उन्होंने मंगलवार को नया बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। वहां यात्रियों की सुविधा के लिए कोई जतन नहीं किए गए हैं।
यात्रियों को टिकट कहां से लेना है इसकी भी जानकारी बस स्टैंड में नहीं है। इतना ही नहीं दूर से आने वाले यात्रियों के लिए विश्राम गृह और साफ पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। कलेक्टर ने उनकी शिकायत पर निगम कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।