पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर । बोरियाखुर्द के सरपंच एके साहू के साथ गांव वालों ने बुधवार देर शाम जलाशय को भूमाफियाओं के द्वारा पाटे जाने की शिकायत की। तत्काल प्रभाव से महापौर ने अपने लेटर पैड पर इस शिकायत को दर्ज करते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल परदेसी को फारवर्ड कर दी है। महापौर ने बताया कि गांव वालों के निस्तार के पानी के लिए जलाशय बना हुआ था। मगर जमीन के दलाल उसे पाट रहे हैं। ऐसा गांव वालों का कहना है। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने को भी कहा गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.